{"_id":"69dab2e8a8bd787ce10da612","slug":"the-mmv-team-defeated-the-central-office-by-14-runs-varanasi-news-c-20-vns1021-1354413-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एमएमवी की टीम ने सेंट्रल ऑफिस को 14 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एमएमवी की टीम ने सेंट्रल ऑफिस को 14 रन से हराया
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से बीएचयू स्टाफ क्रिकेट प्रीमियम लीग (गैर शिक्षण) बीएचयू के चार मैदानों पर खेली जा रही है। शनिवार दोपहर ब्रोचा मैदान पर सेंट्रल ऑफिस एकेडमी और महिला महाविद्यालय (एमएमवी) के बीच मैच खेला गया। इसमें सेंट्रल ऑफिस एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएमवी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 68 रन बनाए।
जवाब में उतरी सेंट्रल ऑफिस एकेडमी की टीम 54 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मैच एमएमवी की टीम ने 14 रन से जीत लिया। इसमें अभिषेक सिंह ने बल्लेबाजी में 9 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। एंफीथियेटर मैदान पर विधि संकाय और कला संकाय के बीच मैच खेला गया। कला संकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए विधि संकाय की टीम ने 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। कृषि विज्ञान संस्थान के खेल मैदान पर डीएवी पीजी कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ट्रॉमा सेंटर की टीम ने डीएवी को सात विकेट से हराया। रुइया मैदान पर सेंट्रल ऑफिस की टीम ने कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन को हरा दिया। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, डॉ. वैभव राय, डॉ. प्रदीप खालखो आदि मौजूद रहे।