{"_id":"60d249278ebc3e32bb788341","slug":"the-miscreants-snatched-the-woman-s-bag-from-the-moving-bike-on-the-highway-varanasi-news-vns59634167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती बाइक से महिला का बैग छीन भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती बाइक से महिला का बैग छीन भागे बदमाश
विज्ञापन

मिर्जामुराद। थाना अंतर्गत हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर बैठी एक महिला का बैग छीन फरार हो गए। बैग में आभूषण और साढ़े नौ हजार नगद और मोबाइल सहित जरूरी सामान थे। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
गंगापुर की रहने वाले परवेज अली की पत्नी जूली अपने भांजे सैफ अली के साथ भदोही स्थित बाबू सराय मायके से बाइक से घर लौट रही थी। रात लगभग दस बजे हाईवे लालपुर चट्टी (मिर्जामुराद) ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार नकाबपोश दो युवक बाइक की रफ्तार धीरे करते हुए साथ-साथ चलने लगे। इसी बीच पीछे बैठे एक युवक ने झपट्टा मारकर जूली का हैंड बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़िता मिर्जामुराद थाने पहुंची तो पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय टालने पर जुट गई। इस बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूछताछ की और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पीड़िता के अनुसार बैग में साढ़े नौ हजार नगदी व सोने का मंगलसूत्र, कान का झुमका व मोबाइल था।