फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The middlemen put the farmers in trouble, ran away with grain of 15 lakh

बिचौलियों ने किसानों को लगाया चूना, 15 लाख का अनाज लेकर भागे

Fri, 19 May 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 19 May 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
The middlemen put the farmers in trouble, ran away with grain of 15 lakh
Crime shimla

वाराणसी के दर्जनों गांवों के किसानों का 15 लाख रुपये मूल्य का चना और गेहूं लेकर पांच बिचौलिये लापता हो गए। किसानों को जानकारी हुई तो सभी ने बिचौलियों की दूकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


किसान राजन सिंह की तहरीर पर चोलापुर थाने में चंदौली के साहबगंज के बिलासपुर के सोहराब व भरत पासवान, मुगलसराय के सुभाष नगर के राकेश सिंह व गुड्डू और बिहार के मोहनिया के विनोद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत धरसौना में जनवरी में कुछ लोगों ने किराये पर कमरा लिया। सभी घूम घूम कर इलाके के गांवों के किसानों को सरकारी दर से अधिक कीमत पर रुपये देने का झांसा देकर अनाज खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये की जरूरत हुई तो किसानों ने बिचौलियों की खोजबीन शुरू की मगर 27 अप्रैल के बाद कोई भी क्षेत्र में दिखा नहीं। इससे परेशान किसान चंदौली स्थित बिचौलियों के घर भी गए लेकिन किसी का पता नहीं लगा।


इस पर गुरुवार को किसानोें ने जबरदस्त हंगामा कर मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष चोलापुर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed