फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The members demonstrated by closing the main gate of the municipality

सभासदों ने नगर पालिका का मेन गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The members demonstrated by closing the main gate of the municipality
रामनगर। नगर में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाकर मंगलवार को सभासदों ने नगर पालिका का मेन गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया। पालिका के सामने जाम लगने की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस व एसीपी मौके पर पहुंचे। एसीपी के समझाने पर सभासदों ने मेन गेट का ताला खोला। तब पालिका कर्मी अंदर जा सके। करीब 3 घंटे बाद पालिका का कार्य सुचारु रूप से शुरू हुआ।
विज्ञापन

सभासदों का कहना था कि विकास कार्य ठप है। जनप्रतिनिधियों के कहने पर भी कार्य नहीं हो रहा है। गलियों में सैकड़ों मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। कई गलियों में गंदा पानी बह रहा है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। श्मशान घाट पर बने विश्राम गृह की मरम्मत नहीं कराई गई। वार्ड नंबर 14 में लगे हुए पंप को अभी तक चालू नहीं कराया गया। जिसके कारण लोगों को समय से पानी तक नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक नगर के विकास से संबंधित मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक सभासद प्रतिदिन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। धरने पर मौजूद सभासद हरिशंकर सिंह, रामनरेश सोनकर, राधा रानी, लल्लन सोनकर, दिलीप, अशरफ राइन, नेमा देवी, मीना देवी, चिंता देवी, विशाल, रितेश पाल, अजय सेठ, मुन्ना निषाद आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed