फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The loser from the Cantt assembly seat was made a candidate

कैंट विधानसभा सीट से हारे हुए को बना दिया प्रत्याशी

Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The loser from the Cantt assembly seat was made a candidate
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा है कि कैंट विधानसभा सीट से टिकट वितरण में अनियमितता बरती गई है। टिकटों के लिए आवेदन करने वालों को किनारे करके हारे हुए प्रत्याशी को बिना आवेदन के ही प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। मैंने कांग्रेस महासचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह एक बार टिकटों के बंटवारे पर दोबारा विचार करें और कैंट विधानसभा क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी घोषित करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान प्रो. उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू द्वारा आवेदन मागें जाने पर विधिवत 11 हजार रुपये जमा कर आवेदन पत्र जमा किया था। मेरे अलावा इस सीट से कुल 12 लोगों ने आवेदन किया था। कैट वाराणसी ऑब्जर्बर सत्य नारायण शर्मा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने यह सुनिश्चित किया था कि इन्ही 12 लोगों में से उम्मीदवार तय किया जाएगा। जब प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो उसे देखकर सभी को गहरा आघात लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कैंट से आवेदन न करने वाले राजेश मिश्रा को टिकट दिया गया। जबकि वह पूर्व में एक अन्य सीट शहर दक्षिणी विधानसभा से पराजित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed