फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Life Divine Kashi' pale Session starts

‘दिव्य काशी’ का फीका आगाज

Sun, 06 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Life Divine Kashi' pale Session starts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई नवरत्नों को दरकिनार कर पर्यटन, संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर काशी में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण का आगाज किया। सरकार ने इस अभियान को ‘दिव्य काशी’ नाम दिया है।

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने अस्सी घाट पर आधुनिक टॉयलेट का उद्घाटन कर और लंका की एक गली में झाडू लगाकर किया। पूर्व की तरह स्वच्छता के इस अभियान का पहला दिन भी फ ोटो खिंचाने तक सीमित रहा। युवाओं की अपेक्षित भीड़ न जुटने और भाजपा संगठन के किनारा करने की वजह से पूरा अभियान फीका नजर आया।
विज्ञापन

मोदी के दूत के रूप में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने काशी पहुंचे डॉ. शर्मा ने इस अभियान को लेकर पूर्व में जो दावा किया था, उसकी हवा निकल गई। मुट्ठी भर युवा ही स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाने आगे आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अफसोस की बात है कि काशी में ही यह अभियान जोर नहीं पकड़ सका। कहा कि सफाई एक सतत चलने वाला अभियान है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि अब यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। अस्सी घाट पर टॉयलेट का उद्घाटन करने के बाद पर्यटन मंत्री ने पांच करोड़ रुपये की कूड़ा उठाने की मशीन और कूड़ेदान देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed