{"_id":"577d6cc54f1c1bd7497fa92f","slug":"the-land-around-the-ring-road-will-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड के आसपास की जमीनें होंगी महंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड के आसपास की जमीनें होंगी महंगी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख रुपये बीघा के हिसाब से बेची सरकारी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त से रिंग रोड और रामनगर टर्मिनल के आसपास की जमीनें महंगी हो जाएंगी। बुधवार को रायफल क्लब में आयोजित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम विजय किरन आनंद को नए सर्किल रेट के मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची सौंपी गई। डीएम ने लेखपालों से सूची का सत्यापन कराने और आम जनता एवं बिल्डर्स से सुझाव लेने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन और राजस्व विभाग इस समय एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के रजिस्ट्रार ने नए सर्किल रेट के मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची डीएम को सौंपी। सूची के अवलोकन के बाद डीएम ने निर्देश दिया कि लखपालों के जरिये एसडीएम इसका सत्यापान कराएं। साथ ही आम जनता से सुझाव लेने के लिए का निर्देश दिया।
कहा कि कोई भी 15 जुलाई तक डीएम, एडीएम, एसडीएम, रजिस्ट्री विभाग के उप रजिस्टर कार्यालयों में अपने सुझाव दे सकता है। इसके तहत बिल्डर्स की बैठक बुलाकर उनके भी सुझाव लिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद वास्तविक मूल्यांकन सूची लागू की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि बाजार की दरों को ध्यान में रखकर नए सर्किल रेट का मूल्यांकन किया जाए। बैठक में तय हुआ कि कृषि भूमि का आवासीय इस्तेमाल करने पर भूमि की प्रकृति आवासीय की जाएगी। बैनामे के 100 पंजीकरण की जांच कराई जाएगी। एसडीएम और एसीएम मिलकर कम से कम 10-10 जांच करेंगे। स्टांप मुकदमें में जुर्माना 100 फीसदी से कम नहीं होगा। 4.25 करोड़ के लंबित स्टांप राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। 100 रुपये के स्टांप पर लेनदेन के आवेदनों की जांच होगी।