Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The knowledge contained in the scriptures did not remain confined to them; it reached the people through proverbs and folk tales.

Varanasi News: शास्त्रों तक सीमित नहीं, कहावतों और लोक कथाओं से लोगों तक पहुंचा शास्त्रों का ज्ञान

Fri, 06 Nov 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The knowledge contained in the scriptures did not remain confined to them; it reached the people through proverbs and folk tales.
बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में बृहस्पतिवार को महाभारत पर मंथन हुआ। पद्म विभूषण प्रो. डीपी चट्टोपाध्याय स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में समन्वयक प्रो. शरदिंदु कुमार तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता बताती है कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन ही तपस्या है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और व्यक्तित्व का विकास करना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में ज्ञान केवल शास्त्रों और ग्रंथों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकभाषाओं, लोककथाओं, कहावतों और मौखिक परंपराओं के माध्यम से सामान्य जन तक पहुंचा है। घाघ कवि ने ज्योतिष और कृषि संबंधी ज्ञान को लोकभाषा में सबके सामने लाया। दादी-नानी से सुनी जाने वाली कथाएं भी इसी परंपरा की अंतिम कड़ी है। आदिवासी और जनजातियों के पास वनस्पतियों, जड़ी-बूटियों, औषधियों और पर्यावरण के संबंध में काफी ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान है। ऐसे में इनका अध्ययन और संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

--
महाभारत केवल युद्ध की कथा नहीं
प्रो. तिवारी ने कहा कि महाभारत भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा अक्षय भंडार है, जिसमें जीवन, समाज, राजनीति, दर्शन, साहित्य, नैतिकता और लोक संस्कृति दिखती है। महाभारत केवल युद्ध की कथा नहीं, भारतीय जीवन-दृष्टि और सांस्कृतिक चेतना का सबसे बड़ा ग्रंथ है। गीता महाभारत के भीष्मपर्व का हिस्सा है और यह किसी एक जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित ग्रंथ नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए जीवन-दर्शन प्रस्तुत करती है। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पद्धति या संप्रदाय नहीं, बल्कि वह आचरण है जिसे मनुष्य अपने जीवन में धारण कर सके। कार्यक्रम में डॉ राजेश सरकार, डॉ. फिरोज, डॉ सुनील नारायण उपाध्याय सहित कई छात्र उपस्थित थे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed