फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The King of Kashi was always ready to protect the Vedas

Varanasi News: वेदों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे काशीराज

Sat, 20 Dec 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The King of Kashi was always ready to protect the Vedas
काशीराज वेदों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। वेदों का संरक्षण होता रहे, इसके लिए वे आजीवन प्रयासरत थे। सांग्वेद विद्यालय के प्रति उनका विशेष स्नेह आजीवन बना रहा। काशीनरेश से काशी प्रकाशित होती थी। वे एक जनप्रिय शासक थे। काशी विश्वनाथ के प्रतिनिधि काशी नरेश आदर्श नरेश थे।
विज्ञापन

ये बातें सांग्वेद विद्यालय के अध्यक्ष विशेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने कहीं। वह शुक्रवार को काशीराज स्व. डॉ. विभूतिनारायण सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर रामघाट स्थित सांग्वेद विद्यालय में आयोजित स्मृति सभा को संबोधित कर रहे थे। विशेश्वर द्राविड़ ने कहा कि काशी नरेश का चरित्र अनुकरणीय था। वह अत्यंत विनयशील थे। काशी नरेश अंतिम समय तक अपनी बात से कभी डिगे नहीं। वेदमूर्ति पं. पांडुरंग पुराणिक ने कहा कि ब्राह्मणों के प्रति वेद के प्रति और संस्कृति और संस्कारों के प्रति उनका विशेष ध्यान रहता था। वे महान व्यक्तित्व के थे, उनका आदर्श व्यक्तित्व हम सबके लिए अनुकरणीय है। अध्यक्षता पं. दिनेश रामनाथ जोशी ने की। इस अवसर पर पं. अरुण दीक्षित, चक्रवर्ती विजय नावड, तरुण पांडेय, जितेंद्र द्विवेदी, वेंकटेश्वर द्राविड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed