फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The issue of restoration of old pension has become a nationwide movement

Varanasi News: राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The issue of restoration of old pension has become a nationwide movement
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन एवं शिक्षण गोष्ठी का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए बृहद आंदोलन करने का निर्णय लिया। इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी भी दी गई है। आंदोलन में शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी शामिल किया जाएगा।समापन समारोह में संघ के राजबहादुर सिंह चंदेल ने के कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है और यहां तक कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा सत्ता पक्ष को कई राज्यों में इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने अगस्त 2008 में पहली बार यह मुद्दा उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में उठाया था। चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों से बातचीत हो रही है, जल्द ही संघर्ष की एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। अगले वर्ष 2024 में केंद्र में चुनाव है। इसलिए मजबूती से संघर्ष किया जाएगा तो सरकार को बाध्य होकर पुरानी पेंशन को बहाल करना होगा। इसी साल अक्तूबर व नवंबर माह में निश्चित रूप में प्रदेश व देश में सभी संगठनों को मिलाकर आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के सम्मेलन में प्रदेश भर से करीब 3000 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें महिला शिक्षकों की सहभागिता अधिक रही। उन्होंने महिला शिक्षको से आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए अपने हक के विषय में संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में झंडा अवरोहण से पहले नगर निगम के अधिकारी संतोष सिंह और सुलेखा जैन को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीरेेंद्र प्रताप सिंह, संतसेवक सिंह, जेपी राय, अशोक श्रीवास्तव, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed