{"_id":"671fdb9c291b13b0870a8533","slug":"the-issue-of-lights-took-a-political-turn-the-matter-was-raised-in-delhi-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रोशनी का मामले ने पकड़ा राजनीतिक तुल, दिल्ली में उठा मामला, दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रोशनी का मामले ने पकड़ा राजनीतिक तुल, दिल्ली में उठा मामला, दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात
Tue, 29 Oct 2024 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:14 AM IST
सार
कांग्रेस से जुड़ाव रखने वाली रोशनी कुशल जायसवाल का सवाल कांग्रेस ने दिल्ली में उठाया तो वाराणसी में राजेश सिंह ने अपनी पत्नी और अधिवक्ता के साथ अपना पक्ष रखकर बताया कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राजेश सिंह की पत्नी और अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रोशनी कुशल जायसवाल के समर्थन में दिल्ली में कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट और अलका लांबा ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। उसके बाद भाजपा समर्थक राजेश सिंह सैफरॉन और उनकी पत्नी अनु सिंह ने अपने अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी के साथ इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता ने बताया कि घर पर आकर मारपीट करने वाले मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग घर के बाहर मारपीट कर रहे थे। बाद में मामले पर मुकदमा दर्ज हुआ और बीते कल एक और वीडियो सामने आया जिसमें कांग्रेस से जुड़ी रोशनी कुशल जायसवाल अपनी व्यथा सुना रही थी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि कांग्रेस जिसे हवा देकर महिला अत्याचार से जोड़ रही है वो महिला कई लोगों के साथ घर पर आकर महिलाओं से मारपीट करती है। कहा कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन