{"_id":"682363d79edc8eb4ec05da76","slug":"the-injured-youth-was-being-treated-in-the-hospital-died-the-family-members-accused-of-negligence-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घायल युवक का अस्पताल में चल रहा था इलाज, हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोपी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घायल युवक का अस्पताल में चल रहा था इलाज, हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोपी, हंगामा
Tue, 13 May 2025 10:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 10:22 PM IST
सार
जंप करते समय गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर में ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती बिहार के बक्सर निवासी सुनील प्रजापति 32 वर्ष जंप करते समय गिर गये। जिससे उनके सर्वाइकल स्पाइन में फैक्चर हो गया था। परिवार के लोग थाना क्षेत्र के चुरामनपुर स्थिति ग्लोबल हास्पिटल में नौ मई को भर्ती कराया। 10 को ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर में सुनील की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही को लेकर परिवार के लोग हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिवार के लोग हंगामा कर रहे थे। उनको समझा बुझाकर शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन