फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The increase in liquor vends is adversely affecting marginalized communities: Virendra Singh

शराब ठेके बढ़ने से वंचित समुदायों पर पड़ रहा बुरा प्रभाव : वीरेंद्र सिंह

Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The increase in liquor vends is adversely affecting marginalized communities: Virendra Singh
चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा नियम 377 के तहत तेजी से बढ़ रहे शराब के ठेकों के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि राजस्व वृद्धि के नाम पर चल रही यह नीति ग्रामीण और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रही है और वंचित समुदायों पर बुरा प्रभाव डाल रही है। उन्होंने चिंता जताई कि विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग 20–30% की दर से शराब के ठेकों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि कई जिलाधिकारी सरकारी दबाव में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए गरीब, बिंद, बियार, अनुसूचित जाति, जनजाति, वनवासी, आदिवासी और अति पिछड़ा समाज की बस्तियों के बीच शराब के ठेके खोलने की अनुमति दे रहे हैं, जबकि यह मौजूदा शराब नीति के प्रतिकूल है।
विज्ञापन

शराब की वजह से बढ़े अपराध
सपा सांसद ने कहा कि शराब के कारण महिलाओं पर अत्याचार, घरेलू हिंसा, लूट, बलात्कार और नशे से जुड़े अपराधों में वृद्धि हो गई है। नशे की वजह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। उनका आरोप था कि वंचित समाजों को शिक्षित और जागरूक होने से रोकने के उद्देश्य से उनकी बस्तियों के पास ठेके खोले जा रहे हैं, ताकि वे संविधान के अनुसार संसाधनों में हिस्सेदारी की मांग न उठा सकें। सांसद ने सरकार से मांग की है कि देश और प्रदेश में शराब के ठेकों की संख्या कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed