फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The important role of psychologists in the development of children

Varanasi News: बच्चों के विकास में मनोवैज्ञानिकों की अहम भूमिका

Fri, 28 Nov 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The important role of psychologists in the development of children
बीएचयू विज्ञान संस्थान में मनोविज्ञान और बच्चों के विकास पर तीन दिवसीय सेमिनार में चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता अपर जिला जज वाराणसी आलोक अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों के विकास में मनोवैज्ञानिकों की अहम भूमिका है। समय-समय पर इनका मार्गदर्शन जरूरी है।
विज्ञापन

नई सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज की ओर से बाल विकास का मनोविज्ञान विषय पर अपर जिला जज ने कहा कि दिन प्रतिदिन समाज में मनोवैज्ञानिक समस्याएं बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए मनोवैज्ञानिकों की भूमिका बढ़ जाती है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कारागार वाराणसी के अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने कहा कि सतत पुनर्वास शिक्षा समाज में सेवा प्रदान कर रहे प्रोफेशनल के लिए बहुत सहायक होगा। डॉ. अजय तिवारी ने संस्था की ओर से मनोवैज्ञानिकों के लिए किए जाने वाले संस्था के प्रयासों की चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए बीएचयू विज्ञान संस्थान के प्रो. राजीव बाटला ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित होते रहने चाहिए। वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, डॉ. मनोज तिवारी ने पुनर्वास परिषद को सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार तिवारी की पुस्तक मानव वृद्धि एवं विकास और सेमिनार की पुस्तिका का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed