फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The hostel of Sigra Stadium will become the residence of the coaches.

Varanasi News: प्रशिक्षकों का आवास बनेगा सिगरा स्टेडियम का छात्रावास

Mon, 22 May 2023 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
The hostel of Sigra Stadium will become the residence of the coaches.
56 बेड के नवनिर्मित छात्रावास में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण के तहत सिगरा स्टेडियम में 56 बेड के नवनिर्मित छात्रावास का विस्तार कर प्रशिक्षकों के आवास में तब्दील किया जाएगा। इसमें कमरों की संख्या तो नहीं बढ़ेगी, लेकिन हर कमरे को इंटीग्रेटेड सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से खिलाड़ियों और खेल विभाग को छात्रावास को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

वर्ष 2022 में खेल विभाग की ओर से सिगरा स्टेडियम के गेट नंबर एक के पास 56 बेड के दो मंजिला छात्रावास का एक करोड़ रुपये की लागत निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2022 में किया था। इमारत के 56 कमरों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


छात्रावास के दूसरे तल पर खेल विभाग के कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी ओर से नवनिर्मित छात्रावास को अपग्रेड करने के लिए सूचना दी गई है, जल्द ही इमारत को खाली करना है। अब कार्यालय के संचालन के लिए भवन की तलाश की जा रही है। स्टेडियम में तीन चरणों के तहत तेजी से काम चल रहा है। इसमें पहले चरण काम लगभग 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इमारत को तोड़ा नहीं जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधानुसार छात्रावास तैयार किए गए हैं। जिनका विस्तार कर इसमें मिनी किचन, शौचालय जैसी कई जरूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। - डॉ. डी वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed