फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The holes in one month away

एक माह में दूर करें खामियां

Mon, 23 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
The holes in one month away
DM VIJAY KIRAN ANAD
नवागत डीएम विजय किरण आनंद ने रविवार को हरहुआ विकास खंड के आयर गांव का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तमाम तरह की खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने सीडीपीओ रमेश कुमार यादव और डीपीओ नीलम मेहता को फटकार लगाई। चेताया कि काम में लापरवाही न बरतें। साथ ही एक माह के अंदर व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। दरअसल, इस गांव को डीएम ने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिया हुआ है। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सुबह 9 बजे आयर गांव पहुंचे। यहां संकुल भवन पर जिले और ब्लाक के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सफाई के दस बिंदुओं के बारे में पूछा तो कोई भी जबाब नहीं दें सकीं। इसी  तरह बच्चों को गाड़ियों के चित्र दिखाकर उनके नाम पूछे तो कोई बच्चा ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ से कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के विषय में जानकारी मांगी।
विज्ञापन


साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। इसके बाद वह मुसहर बस्ती पहुंचे। यहां कच्चे मकान और लोगों की हालत देख बीडीओ उमा देवी गुप्ता और सचिव अनिल श्रीवास्तव पर बिफर पड़े और जल्द से जल्द बस्ती में पक्के मकान बनवाने का निर्देश दिया। इसी तरह मंडी परिषद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गंदगी फैली थी। उन्होंने इस केंद्र को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed