फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The hoarding of the national emblem was torn, there was a stir in the department

राष्ट्रीय चिन्ह की होर्डिंग फाड़ी, विभाग में मचा हड़कंप

Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The hoarding of the national emblem was torn, there was a stir in the department
पुरातात्विक संग्रहालय के समीप भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा लगाए गए भारत के राष्ट्रीय चिन्ह की होर्डिंग को अराजक तत्वों ने फाड़ दिया। मामले की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद संग्रहालय की सुरक्षा पर भी प्रश्न खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग सारनाथ ने संग्रहालय के बाहर पुराने प्रवेश गेट पर एक बड़ा सा राष्ट्रीय चिन्ह का होर्डिंग लगा था। शनिवार की सुबह अराजक तत्वों ने होर्डिंग को ब्लेड से काटा और अपने साथ उठा ले गए। जानकारी होते ही पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह देखने में छोटी घटना है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। संग्रहालय की सुरक्षा में लगे सभी कर्मचारियों और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

संग्रहालय परिसर के चारो तरफ लगे अत्याधुनिक सीसी कैमरे बेकार पड़े हैं। विभाग द्वारा सीसी कैमरे लगाने वाली कार्यदायी संस्था को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई भी कैमरा आज तक सुचारु रूप से चल नहीं सका। संग्रहालय की सुरक्षा में विभागीय कर्मचारी और प्राइवेट सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed