{"_id":"67e588ea7a124c1ede04ab5c","slug":"the-havoc-of-high-speed-bike-rider-dies-after-colliding-with-a-divider-chaos-in-the-family-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : तेज रफ्तार का कहर; डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : तेज रफ्तार का कहर; डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 27 Mar 2025 10:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:50 PM IST
सार
तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपसेठी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी एक युवक की बीती देर रात को डिवाइडर से टकरा जाने के चलते मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही रात में परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि रवि सिंह 35 वर्ष अपने रिश्तेदार अभिषेक सिंह 30 के साथ मिर्जापुर रिश्तेदारी में गए थे। देर रात जब वहां से खाना खाकर लौट रहे थे तो जीटी रोड पर कटका के पास असंतुलित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए। घटना में बाइक चला रहे रवि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था और एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन