फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The hassle of putting a line at the counter is over, the wallet of prepaid consumers will also be recharged

सुविधा: अब घर बैठे हाथों-हाथ कर सकेंगे बिजली बिल का भुगतान, प्रीपेड उपभोक्ताओं का वॉलेट भी होगा रिचार्ज

Sat, 06 Nov 2021 11:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 AM IST
सार

बिजली की बिलिंग व्यवस्था में बड़ी तब्दीली होने जा रही है। मीटर रीडिंग करने के लिए घर आने वाले मीटर रीडर को अगर उपभोक्ता चाहे तो बिल जमा कर सकते हैं। नई व्यवस्था में पार्ट पेमेंट और चेक से भुगतान करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
The hassle of putting a line at the counter is over, the wallet of prepaid consumers will also be recharged
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बिल जमा करने और वॉलेट रिचार्ज करने की खातिर बिल काउंटर पर लाइन लगाने का झंझट खत्म। अब घर बैठे बिजली बिल जमा कर सकते हैं, वह भी कैश देकर। डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का कोई चक्कर भी नहीं। मीटर रीडिंग करने के लिए घर आने वाले मीटर रीडर को अगर उपभोक्ता चाहे तो बिल जमा कर सकते हैं। वह उन्हें रसीद भी दे देगा।
विज्ञापन


साथ ही प्रीपेड उपभोक्ताओं का वॉलेट भी रिचार्ज करेगा। किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण अगर वॉलेट रिचार्ज नहीं हुआ तो पैसे तुरंत वापस। बिजली की बिलिंग व्यवस्था में बड़ी तब्दीली होने जा रही है। उपभोक्ताओं की सहूलियत और भ्रष्टाचार आदि की शिकायतों के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिलिंग करने वाली एजेंसी के जरिए उपभोक्ताओं का बिल मौके पर ही जमा कराकर उन्हें तत्काल रसीद देने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था भी रहेगी
उच्चाधिकारियों के मुताबिक दो महीने में यह व्यवस्था संचालित होने लगेगी। बिजली विभाग के बिलिंग एप के साथ एक पेमेंट एप की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके जरिए पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा। हालांकि उपभोक्ता मीटर रीडर को नकद धनराशि ही देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अन्नकूट पर सजी अन्नपूर्णा की नगरी: विश्वनाथ मंदिर में बना मिठाइयों का शिवालय, काशी के देवालयों में दर्शन को उमड़े लोग

दूसरी तरफ शुरुआती दौर में बिजली बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था भी साथ-साथ चलती रहेगी। उपभोक्ता अपनी सहूलियत के हिसाब से सेवा का लाभ उठा सकता है। इसी तरह प्रीपेड उपभोक्ताओं का वॉलेट भी रिचार्ज किया जाएगा।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

पार्ट पेमेंट और चेक की सुविधा नहीं

बिजली बिल जमा करने की नई व्यवस्था में पार्ट पेमेंट और चेक से भुगतान करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे भुगतान की पारदर्शिता प्रभावित होने और जटिलता बढ़ने की आशंका बढ़ जाएगी। शुरुआती दौर में इस प्रणाली में पूरा बिल जमा करने का ही प्रावधान रहेगा। साथ ही चेक की बजाए कैश भुगतान की व्यवस्था की जाएगी चेक को लेकर कोई नई दिक्कत सामने न आए।

नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के  अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि  बिजली बिल भुगतान की नई प्रणाली डेढ़ से दो महीने में शुरू हो सकती है। इस पर काम चल रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि यह व्यवस्था शुरू होने के बाद अगर मीटर रीडर के पास ही बिल जमा करते हैं तो उससे रसीद जरूर ले लें।
पढ़ेंः  पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की मिली सौगात, जानिए बनारस में कितना है भाव

बिजली महकमे ने शुरू की प्रोब रीडिंग

बिजली महकमे ने अब मीटरों की प्रोब रीडिंग शुरू कर दी है। बिजली मीटर में यूनिट की रीडिंग के साथ-साथ उपभोक्ता के बारे में कई अन्य जानकारी जुटाने के मकसद से नई व्यवस्था लागू की गई है। पावर कारपोरेशन ने मीटर रीडिंग करने वाली तिरुपति की एजेंसी स्टर्लिंग को यह जिम्मेदारी दी है। बिलिंग एजेंसी ने एक नवंबर से इस पर काम शुरू कर दिया है। 

अब तक की व्यवस्था के तहत मीटर की रीडिंग करने के बाद मीटर रीडर उपभोक्ता को बिल थमा कर चला जाता था। इससे उपभोक्ता के बारे में अन्य तकनीकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस बीच विभाग ने मीटर रीडर से मौके पर जांच कराकर अन्य समस्याओं के समाधान का तरीका निकाला है। अब मीटर रीडर मौके पर जाकर अपने मोबाइल से मीटर की रीडिंग करेगा।

इसे प्रोब रीडिंग नाम दिया गया है। नई पद्धति से मौके पर उपभोक्ता को बिल तो मिलेगा ही, साथ ही बिजली विभाग को उस कनेक्शन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। मसलन उपभोक्ता मौके पर है या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि घरेलू कनेक्शन लेकर उपभोक्ता बिजली का कॉमर्शियल उपयोग कर रहा है।

या फिर मकान बदलकर उपभोक्ता कनेक्शन पीडी कराए बिना कहीं और चला गया हो और बिजली बिल लगातार आ रहा हो...आदि मसलों की जांच का मकसद भी पूरा होगा। इसके अलावा बिल सीधे ऑनलाइन हो जाने से भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। 
पढ़ेंः पूर्वांचल की सियासी नब्ज भांपने आएंगे अमित शाह, तय करेंगे विधायकों का भविष्य, जानिए कहां होगी मैराथन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed