फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The guests of G-20 will feel the power of Mahadev as soon as they reach the land of Kashi, preparations are go

G20 Varanasi: जी-20 के मेहमानों को काशी की धरती पर पहुंचते ही होगा महादेव की शक्ति का एहसास, ऐसे चल रही तैयारी

Thu, 13 Apr 2023 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Apr 2023 11:37 AM IST
सार

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट से ही देश की सांस्कृतिक राजधानी और शिव की नगरी में होने का एहसास दिलाने के लिए एयरपोर्ट को काशी थीम पर सजाया जा रहा है। चित्रकारी के साथ ही परिसर के हर कोने को सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर पहले से बने वीआईपी लाउंज में ज्यादा लोगों के बैठने की जगह नहीं है।

विज्ञापन
The guests of G-20 will feel the power of Mahadev as soon as they reach the land of Kashi, preparations are go
एयरपोर्ट रोड पर हुई सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 देशों के मेहमानों के काशी की धरती पर पहुंचते ही देवाधिदेव महादेव की शक्ति का एहसास होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को खास तौर पर तैयार किया गया है। मेहमानों की अगवानी के लिए नया वीआईपी लाउंज तैयार किया जा रहा है। पार्किंग एरिया का भी विस्तार किया गया है। एयरपोर्ट परिसर से लेकर बाहर तक दीवारों पर शिव, काशी विश्वनाथ, गंगा के साथ ही बदलते बनारस की भी झलक दिखाई देगी।

विज्ञापन


जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट से ही देश की सांस्कृतिक राजधानी और शिव की नगरी में होने का एहसास दिलाने के लिए एयरपोर्ट को काशी थीम पर सजाया जा रहा है। चित्रकारी के साथ ही परिसर के हर कोने को सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर पहले से बने वीआईपी लाउंज में ज्यादा लोगों के बैठने की जगह नहीं है। इसमें आठ से दस लोग ही बैठ सकते हैं। नए वीआईपी लाउंज में लगभग 25 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। लाउंज का निर्माण अंतिम चरण में है। 15 अप्रैल तक इसे पूरा करने की तैयारी है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि सभी कार्यों को जी-20 की पहली बैठक से पहले पूरा करने की तैयारी है। परिसर के अंदर और आसपास के स्थानों पर साफ-सफाई और रंगरोगन किया जा रहा है।

विज्ञापन

The guests of G-20 will feel the power of Mahadev as soon as they reach the land of Kashi, preparations are go
एयरपोर्ट रोड पर हुई सजावट - फोटो : अमर उजाला
काशी के इतिहास से रूबरू कराएंगी दीवारें
काशी में आने वाले जी-20 सम्मेलन के मेहमानों को एयरपोर्ट की दीवारों पर बनी पेंटिंग काशी के इतिहास, परंपरा और संस्कृति से रूबरू कराएगी। एयरपोर्ट बाउंड्री की दीवारों पर पेंटिंग बनाई जाएगी। इसमें महापुरुषों के साथ ही काशी के घाट, मंदिर, पर्यटक स्थल शामिल हैं। जो पुरातन और नवीनतम काशी के अद्भुत संगम को दर्शा रही हैं। एयरपोर्ट की बाउंड्री पर तुलसीदाल, गौतम बुद्ध, बीएचयू, गंगा आरती, सारनाथ, रोपवे, मंदिरों की चित्रकारी की गई है।

लघु भारत से दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

लघु भारत की पहचान रखने वाली काशी से दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने की तैयारी है। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक जी-20 और वसुधैव कुटुंबकम का लोगो लगाया गया है। यह लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र है। यहां आने जाने वाले लोग खूब सेल्फी भी ले रहे हैं। साथ ही आई लव काशी का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed