फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The groom slapped the bride on the stage in Jaunpur, ruckus during Jaimala

जौनपुर: स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़, घराती-बराती भिड़े, जयमाला के दौरान जमकर हुआ बवाल

Fri, 11 Jun 2021 10:09 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 11 Jun 2021 10:09 PM IST
सार

मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव का मामला। नशे में धुत बराती के स्टेज पर पहुंचते ही बिगड़ी बात। घरातियों ने नशेड़ी बराती को मारा तो दूल्हे ने दुल्हन को  पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुईं शादी की रस्में। 

विज्ञापन
The groom slapped the bride on the stage in Jaunpur, ruckus during Jaimala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में जयमाला के दौरान स्टेज पर थप्पड़ की गूंज से सन्नाटा पसर गया। थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि दूल्हे ने ही दुल्लहन को जड़ दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। घराती बराती आमने सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात विवाह समारोह के दौरान का है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं। 

विज्ञापन


चौकी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात पवांरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिकरा गांव से बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों की खूब आवभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। इसी दौरान एक बराती नशे में धुत होकर स्टेज पर चढ़ गया। घरातियों ने इसका विरोध किया। बात न मानने पर उसकी पिटाई भी कर दी। बराती का अपमान दूल्हे को नागवार लगा और उसने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद तो घराती-बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसओ राणा प्रताप यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर समझौता कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी की गईं। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव का कहना है कि घराती-बराती भिड़ गए थे। समय से पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष में समझौते के बाद शादी संपन्न हुई। किसी पक्ष ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed