फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The grasshopper team reached Ballia did not attack the crops, the convoy turned towards Bihar

बलिया पहुंचे टिड्डी दल ने नहीं किया फसलों पर हमला, बिहार की तरफ निकला काफिला

Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
The grasshopper team reached Ballia did not attack the crops, the convoy turned towards Bihar
बलिया में दिखा टिड्डियों का दल। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले महीने पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत में टिड्डियों के दल के आने की सूचना के बाद से ही बलिया जिले में इसको लेकर अलर्ट रहा। कुछ दिनों पहले पड़ोसी जिले सोनभद्र फिर आजमगढ़ तक टिड्डियों के दल के आने की सूचना के बाद कृषि विभाग ने इससे निपटने के तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से कीटनाशक दवाईयों के अलावा स्प्रे मशीन को आरक्षित कर लिया गया था। यही नहीं जिला प्रशासन के सहयोग से टिड्डियों पर काबू पाने के लिए सभी अग्निशमन की गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखा गया था। अंदेशा था कि कभी भी टिड्डियों का दल जिले के खेतों में आक्रमण कर सकता है।

विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक आसमान में बड़ी संख्या में टिड्डियों का दल तेजी से गुजरते हुए देखा गया। खासकर सोहांव ब्लॉक के उजियार, भरौली, सोहांव, नरही आदि गांवों के किसानों ने आसमान में काफी ऊंचाई पर तेजी से टिड्डियों के दल को जाते हुए देखा। किसानों की सूचना पर कृषि विभाग ने भी इसकी मानिटरिंग शुरू कर दी।

जिला कृषि विभाग ने सभी क्षेत्रों के कृषि रक्षा इकाईयों को अलर्ट कर दिया। शाम को जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले से टिड्डियों का दल तेजी से गुजरा है जो मनियर होते हुए बिहार के सिवान जिले में प्रवेश कर गया है। जिले में टिड्डियों का दल कहीं नहीं रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed