फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The government of villages drew the blueprint for development

गांवों की सरकार ने खींचा विकास का खाका

Fri, 28 May 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The government of villages drew the blueprint for development
वाराणसी। आनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायतों में पहली खुली बैठक हुई। इस बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रधानों का कार्यकाल शुरू हो गया है। शासन से खुली बैठक के लिए पूर्व में निर्देश जारी हुए थे, जिसके आधार पर प्रधानों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठक की। बैठक में प्रधान ने गांवों के विकास का खाका खींचा।
विज्ञापन

आराजी लाइन में 46 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई। बारिश के चलते खुली बैठक में ग्रामीणों की उपस्थिति ना के बराबर रही। फिर भी सरकारी निर्देशों के तहत कोरम की खाना पूर्ति की गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आराजी लाइन रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित होने वाली समितियों का गठन भी हुआ। बड़ागांव ब्लाक के 46 ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ के बाद बैठक हुई। छह समितियों का गठन करने के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया है। बड़ागांव ब्लाक संसाधन केंद्र पर ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में उपरोक्त समितियों का गठन किया गया। बैठक का संचालन सचिव ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र पटेल के ने किया। सेवापुरी ब्लाक के 40 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक हुई। मढैया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान सुजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनसराय प्राथमिक स्कूल पर पहली बैठक हुई।
विज्ञापन

इनसेट
बैठक की रिपोर्ट हुई तैयार
बैठक की रिपोर्ट जिला पंचायत विभाग को दी गई। 341 ग्राम पंचायतों में प्रधान अभी कार्यकाल शुरू नहीं कर पाएंगे। जिले की 694 में से 353 ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने मंगलवार को पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर कर सचिव को सौंप दिए हैं। कार्यकाल शुरू करने के लिए गांव में खुली बैठक भाग लिया। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। बैठक के फोटो पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसी के आधार पर शासन से ग्राम पंचायतों के लिए जारी होनी वाली धनराशि को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल हस्ताक्षर बैंकों में भेजे
जिला पंचातय राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि 27 मई से शपथ लेने वाले प्रधानों का कार्यकाल शुरू हुआ। जिले के 341 प्रधानों का कार्यकाल अभी शुरू नहीं होगा। दरअसल, ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के चलते उन्हें शपथ भी नहीं दिलाई गई है। पहली बैठक के बाद प्रधान अपने डिजिटल हस्ताक्षर संबंधित बैंक शाखा और विभागीय कार्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद शासन से विकास कार्यों को आने वाली धनराशि संबंधित बैंक खातों में स्थानांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed