फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The government is trying to cover up the crimes in the Manikarnika Ghat incident.

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट प्रकरण में गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही सरकार

Sat, 31 Jan 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The government is trying to cover up the crimes in the Manikarnika Ghat incident.
नाव से निरीक्षण करने आए सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बोले माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे गंगा घाट से नाव से मणिकर्णिका घाट गए। बीते दिनों तोड़ी गई मूर्तियों वाले स्थान का जायजा लिया। वापस आते समय भैंसासुर घाट पर कहा कि मणिकर्णिका घाट प्रकरण में सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने टूटी हुई मूर्तियों को एआई जनित बताया था। जो तथ्यों से परे है। कोई भी जनप्रतिनिधि कहीं जाना चाहता है, तथ्य हासिल करना चाहता है, वस्तु स्थिति की जानकारी लेना चाहता है तो उसे रोकने का औचित्य क्या है। अभी संसद में राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा है कि यह सरकार देश की विरासत को बचाने का काम कर रही है। जबकि, हमारा मानना है कि यह देश की जो विरासत है उसे बर्बाद और नष्ट करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। अहिल्याबाई होलकर का जो योगदान है, इस देश की विरासत और संस्कृति को बचाने की उसे पूरी दुनिया जानती है। जिस तरह से बुलडोजर चलाया गया है इन मंदिरों पर अहिल्याबाई होलकर के मूर्ति पर, यह बहुत अफसोसजनक है। सरकार हिंदू और धर्म विरोधी है। इसके बाद वे सर्किट हाउस में कुछ देर आराम कर वापस एयरपोर्ट चले गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी किशन दीक्षित, आरएन यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, लालबाबू सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article