{"_id":"6a00ec627e3bb37a5b0b03dd","slug":"the-girls-of-panini-topped-the-east-zone-karate-championship-by-winning-seven-gold-medals-on-the-first-day-varanasi-news-c-20-vns1103-1387240-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन सात स्वर्ण जीतकर शीर्ष पर पहुंचीं पाणिनि की कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन सात स्वर्ण जीतकर शीर्ष पर पहुंचीं पाणिनि की कन्याएं
विज्ञापन
चार दिवसीय ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन पाणिनी कन्या महाविद्यालय की बालिका खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अंतर स्कूली प्रतियोगिता आरंभ स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से कोइराजपुर के संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में खेली जा रही है।
ईस्ट जोन ओपेन कराटे चैंपियनशिप रविवार को कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 के अलग-अलग भार वर्गों के बालक समूह में 134 और बालिका समूह में 103 कुल 237 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें बनारस की टीमों का दबदबा दिखा। बालक वर्ग में मेजबान संत अतुलानंद की टीम ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम कर टॉप पर जगह बनाई।
वहीं, बालिका वर्ग में बनारस की ही पाणिनि गुरुकुलम की टीम ने भी 7 स्वर्ण जीते। नाइन एकेडमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा और सनबीम भगवानपुर और एनटीपीसी ऊंचाहार की टीम ने तीन-तीन स्वर्ण पदक के साथ तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा सनबीम सारनाथ 2 स्वर्ण, वीएमसीए प्रयागराज और एएसएम कॉन्वेंट बलिया की टीम एक-एक स्वर्ण पदक जीती। एशियन रेफरी प्रशांत उपाध्याय ने मुख्य रेफरी की भूमिका निभाई। संचालन गौरव विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव अखिलेश रावत ने दिया।
विज्ञापन
नंबर गेम
10 बजे सुबह अंडर-14 और अंडर-17 के मुकाबले होंगे शुरू -
खिलाड़ियों को दिलाई खेल की शपथ
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। कहा कि खेल में अपना बेस्ट देना चाहिए जीत का घमंड और हार से निराशा खेल प्रतिभा पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल रचना परिषद के निदेशक डॉ. राहुल सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमित राय, नेशनल रेफरी बॉलीबाल प्रताप शंकर दुबे, क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख पवन सिंह, जिला सचिव पंकज श्रीवास्तव, सचींद्र नाथ महाराज, सीनियर प्रशिक्षक आर बालाजी मौजूद रहे। स्वागत संस्था के संस्थापक अजीत श्रीवास्तव और राजेंद्र तिवारी ने किया।