फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The girl students engraved the art culture of Kashi at Vijaya Tirahe

विजया तिराहे पर काशी की कला संस्कृति को छात्राओं ने उकेरा

Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girl students engraved the art culture of Kashi at Vijaya Tirahe
आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की शृंखला के तीसरे दिन स्कूल छात्र-छात्राओं ने काशी की कला और संस्कृति को विजया तिराहे पर उकेरा। वहां विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों से अपने हुनर को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह स्थानीय नागरिकों एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही विजया तिराहे पर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वहां 75 पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा शाम चार बजे ग्रामीण विद्यालय के बच्चों को काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। साथ ही इसके बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। ग्रामीण विद्यालय के विद्यार्थियों ने काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कोविड महामारी के दौरान कार्यरत फ्रंटलाइन वर्करों का स्वागत किया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के जीएम डॉ. डी. वासुदेवन, संदीप तिवारी, अभिनव कौशल, डॉ संतोष त्रिपाठी, अक़ील अहमद नज़म, शाकंभरी नंदन सोन्थलिया, उत्कर्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed