फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The girl snatched at the hospital and caused chaos

अस्पताल में युवती ने छींका तो मची अफरातफरी

Sat, 09 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The girl snatched at the hospital and caused chaos
जौनपुर। जिला अस्पताल में शनिवार की दोपहर पहुंची युवती में कोरोना जैसे लक्षण देख अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चिकित्सक-कर्मचारी उसके पास जाने से कतराते रहे। इस दौरान वह इमरजेंसी वार्ड की फर्श पर बैठकर ही कराहती रही। प्रबुद्ध लोगों की पहल के बाद युवती को कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। उसका सैंपल जांच को भेजा गया है। हालांकि अफसर कोरोना की संभावना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अपराह्न दो बजे बक्शा क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती पहुंची। उसे छींक और खांसी आनेे पर लोग कोरोना का संदेह जताते हुए इधर-उधर भागने लगे। युवती फर्श पर ही बैठ गई। लगातार खांसी व झींक ने संदेह और बढ़ा दिया। चिकित्सक और कर्मचारी भी उसके पास जाने से कतराते रहे। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. एके शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया। सीएमएस के मुताबिक युवती को सामान्य खांसी और छींक आ रही थी। जांच में सब ठीक मिला है। एहतियात के तौर पर सैंपल जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed