{"_id":"63cf7c7c93672e265354ec0c","slug":"the-flight-from-kashi-to-kaaba-will-start-again-after-two-years-of-ban-the-temporary-haj-house-will-buzz-aga-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगी काशी से काबा की उड़ान: दो साल की रोक के बाद फिर से गुलजार होगा अस्थायी हज हाउस, पढ़िए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगी काशी से काबा की उड़ान: दो साल की रोक के बाद फिर से गुलजार होगा अस्थायी हज हाउस, पढ़िए ये खबर
Tue, 24 Jan 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला
अशफाक सिद्दीकी, अमर उजाला, वाराणसी
अशफाक सिद्दीकी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:07 PM IST
सार
सेंट्रल हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाफिज नौशाद अहमद आजमी के मुताबिक उन्होंने काशी से काबा की उड़ान पुन: शुरू कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से पत्राचार किया था। 29 सितंबर 2022 को उन्होंने केंद्रीय हज मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर दोबारा वाराणसी से इंबारकेशन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी समेत पूर्वांचल के जायरीन के लिए खुशखबरी है। दो साल की रोक के बाद एक बार फिर से जायरीन काशी से काबा की उड़ान भर सकेंगे। एक बार फिर से अस्थायी हज हाउस गुलजार होगा। खिदमतगारों को भी सवाब कमाने का मौका मिलेगा। इस सिलसिले में पत्राचार के बाद कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सेंट्रल हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाफिज नौशाद अहमद आजमी के मुताबिक उन्होंने काशी से काबा की उड़ान पुन: शुरू कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से पत्राचार किया था। 29 सितंबर 2022 को उन्होंने केंद्रीय हज मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर दोबारा वाराणसी से इंबारकेशन शुरू कराने की मांग की। 11 नवंबर को मिले जवाब में बताया गया कि वाराणसी समेत गया, रांची, जयपुर, भोपाल, चेन्नई, कालीकट, नागपुर और औरंगाबाद से 2023 से फिर काबा की उड़ान शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना संक्रमण काल में हज हाउस से रवानगी पर रोक लगा दी गई थी। वाराणसी इंबारकेशन को भी बंद कर जायरीन को लखनऊ या दिल्ली एयरपोर्ट से हजयात्रा के लिए रवाना किया गया था। बता दें कि वाराणसी इंबारकेशन से पूर्वांचल के 16 जिलों के जायरीन काशी से काबा के लिए उड़ान भरते रहे हैं। 2022 की हज यात्रा के लिए इन जिलों के जायरीन ने लखनऊ से हजयात्रा पर रवाना हुए थे। लेकिन, अब एक बार फिर वाराणसी से काशी के काबा की उड़ान की तैयारी है।
विज्ञापन
अस्थायी हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक नहीं आया हजयात्रा फार्म
सितंबर-अक्तूबर तक आने वाला हजयात्रा फार्म इस बार जनवरी तक भी नहीं आया। ऐसे में हजयात्रा की ख्वाहिश रखने वाले असमंजस के दौर से गुजर रहे हैं। खिदमतगार और संगठन से जानकारी मांग रहे हैं। यूपी हज कोआर्डिनेटर अरमान अहमद और मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान ने बताया कि देर से फार्म आने से कई दिक्कतें पैदा होंगी। मसलन बैंक में यात्रा का किराया भरना, टीकाकरण और प्रशिक्षण आदि में समय कम मिलेगा। अब तक हजयात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी। किराये की पहली किस्त भी जमा हो जानी चाहिए थी।
केंद्रीय हज मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था। जवाब में उन्होंने इस साल 2023 से हज यात्रा दोबारा शुरू करने को कहा है। अगर काशी से काबा की उड़ान शुरू होती है तो पूर्वांचल के 16 जिलों के जायरीन को राहत मिलेगी। - हाफिज नौशाद आजमी, पूर्व सदस्य, सेंट्रल हज कमेटी
विभागीय या फिर सेंट्रल हज कमेटी से कोई जानकारी नहीं मिली है। दोबारा उड़ान से संबंधित कोई पत्र भी नहीं मिला है। - संजय मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी