{"_id":"650a93233f1f7b84500a6303","slug":"the-felicitation-ceremony-of-indian-tailik-sahu-rathore-community-was-completed-in-kashi-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी न्यूज: काशी में सम्पन्न हुआ भारतीय तैलिक साहू-राठौर समाज का सम्मान समारोह, मुख्य अतिथि ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी न्यूज: काशी में सम्पन्न हुआ भारतीय तैलिक साहू-राठौर समाज का सम्मान समारोह, मुख्य अतिथि ने कही ये बात
Wed, 20 Sep 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:07 PM IST
सार
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत होने के बावजूद भी हमारी राजनैतिक भागीदारी बहुत कम है।
विज्ञापन
वाराणसी न्यूज: काशी में सम्पन्न हुआ भारतीय तैलिक साहू-राठौर समाज का सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय तैलिक साहू, राठौर समाज का सम्मान समारोह मंगलवार को दोपहर साई कृपा भवन भट्ठी में हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि राकेश राठौर (गुरु) ने कहा कि झांसी जिले से भक्त कर्माबाई एवं भगवान जगन्नाथ जी का रथ लेकर यहां आया था। साहू समाज के लोगों ने जो प्रेम और सम्मान दिया वह बहुत अच्छा है। उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में साहू समाज की आबादी चार प्रतिशत हैं। फिर भी लोग राजनीति में आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- काशी आ रहे हैं पीएम मोदी: छात्रों के साथ ढाई घंटे बिताएंगे और सीधा संवाद करेंगे, सड़क मार्ग से होंगे रवाना
विज्ञापन
उन्होंने 25 नवम्बर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत होने के बावजूद भी हमारी राजनैतिक भागीदारी बहुत कम है। इसके लिए लोगों को अब आगे आना होगा। हमें विश्वास है कि रैली को सफल बनाने में सभी लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदर्शन साहू तथा संचालन संजय गुप्ता ने किया। इसके बाद भाजपा एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ के आगे सैकड़ों लोग बाइक पर सवार होकर साहू समाज जिन्दा बाद के नारे लगा रहे थे। वहीं रथ के पिछे दो दर्जन चार पहिया गाड़ी थी। सम्मान समारोह में शामिल तेज बहादुर गुप्ता मण्डल संयोजक, देवकुमार राजू, गोविन्द गुप्ता, सरोज गुप्त, आशीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, देवानन्द साहू, भोला नाथ गुप्ता, राजेश साहू ने मुख्य अतिथि को माल्यापर्ण करके स्वागत किया।
विज्ञापन