फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will spend two and a half hours among the winners and students of the cultural festival and will leave

काशी आ रहे हैं पीएम मोदी: छात्रों के साथ ढाई घंटे बिताएंगे और सीधा संवाद करेंगे, सड़क मार्ग से होंगे रवाना

Wed, 20 Sep 2023 02:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 20 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम मोदी के 23 सितंबर के काशी दौरे की आधिकारिक सूचना प्रशासन को भेज दी गई है। पीएम दोपहर में 12.30 बजे गंजाारी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। हेलिपैड पर उतरने के बाद खुली जीप पर सवार होंगे।

विज्ञापन
PM Modi will spend two and a half hours among the winners and students of the cultural festival and will leave
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी और काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं के साथ ढाई घंटे बिताएंगे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहले अटल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, फिर उनसे सीधा संवाद करेंगे। रुद्राक्ष से ही पीएम मोदी प्रदेश के सभी 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी प्रथम पंक्ति की सीट पर बैठकर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों की प्रस्तुति देखेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम मोदी के 23 सितंबर के काशी दौरे की आधिकारिक सूचना प्रशासन को भेज दी गई है। पीएम दोपहर में 12.30 बजे गंजारी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। हेलिपैड पर उतरने के बाद खुली जीप पर सवार होंगे। अभिवादन करते हुए जनता के बीच से मंच पर पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक गंजारी में रहेंगे।

विज्ञापन

PM Modi will spend two and a half hours among the winners and students of the cultural festival and will leave
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

जनसभा के बाद पीएम हेलिकाॅप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर पहुंचेंगे । परिसर का भ्रमण करने के बाद सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। ढाई घंटे तक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रहेंगे, फिर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। प्रधानमंत्री देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे।

जनसभा में आएंगे खिलाड़ी, ऐतिहासिक तैयारी

जनसभा से पहले पीएम मोदी क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य , मंडल, जिला व तहसील स्तरीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। युवक मंगल दल से जुड़ी खेल प्रतिभाएं भी बुलाई गई हैं। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई का दावा है कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने आ रहे हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि काशी आगमन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हो, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, रामगोपाल मोहले, नवरतन राठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed