{"_id":"60a0c9d7ce245417c5519e19","slug":"the-family-of-the-water-contractor-had-gone-to-the-wedding-the-thieves-had-taken-away-the-jewels-and-other-valuables-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया था जलकल के ठेकेदार का परिवार, इधर चोर समेट ले गए जेवर और अन्य कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया था जलकल के ठेकेदार का परिवार, इधर चोर समेट ले गए जेवर और अन्य कीमती सामान
Sun, 16 May 2021 12:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 May 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
चोर द्वारा तोड़ा गया दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला
शादी और मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे हैं तो घर की सुरक्षा का भी ध्यान रखिए। वाराणसी में चोर ऐसे घरों को निशाना बना रहे हैं। लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव निवासी और जलकल ठेकेदार राकेश राय के मकान को चोरों ने निशाना उस समय बनाया, जब पूरा परिवार सोनिया इलाके स्थित एक शादी समारोह में शरीक होने गया था।
विज्ञापन
घर में बाहर से बंद ताला तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और एक-एक कर सभी कमरों को खंगाल दिया। एक रूम में रखे आलमारी को तोड़कर 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य घरेलू कीमती सामानों को चोर समेट ले गए। सुबह पड़ोसियों की जब आंखें खुली और राकेश राय के घर का ताला टूटा देखा तो ठेकेदार को चोरी की सूचना दी। तुरंत पहुंचे ठेकेदार राकेश राय ने चोरी के बाबत लोहता थाने में तहरीर दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।