फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Faculty of Social Sciences and the Institute of Science will face off in the inter-faculty football final for the first time.

Varanasi News: पहली बार अंतर संकाय फुटबॉल के फाइनल में भिड़ेंगी सामाजिक विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान

Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The Faculty of Social Sciences and the Institute of Science will face off in the inter-faculty football final for the first time.
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर-संकाय फुटबॉल टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल बृहस्पतिवार शाम एंफीथियेटर मैदान पद खेले गए। इसमें विज्ञान संस्थान और सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चार में पहली बार कला संकाय की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। विज्ञान संस्थान की टीम ने टाईब्रेकर में कला संकाय की टीम को 4-3 से हरा दिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल सामाजिक विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ। इसमें सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने वाणिज्य संकाय को 5-0 से पराजित किया। सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने शुरू से लेकर अंत तक मैच में बढ़त बनाए हुए थी। विजेता टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ी पी. तोमांग ने पहले हाफ में हैट्रिक लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। विरोधी टीम निर्धारित समय में एक भी गोल नहीं कर सकी। यह मैच सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने पांच गोल के अंतर से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल कला संकाय और विज्ञान संस्थान के बीच खेला गया। दोनों टीम पहले हाफ में एक-एक गोल से बराबरी पर रही और दूसरा हाफ में गोल रहित बराबरी पर छूटा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने पर जीत-हार का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में विज्ञान संस्थान ने 4 और कला संकाय की टीम 3 गोल किया। इस जीत के साथ ही विज्ञान संस्थान की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अभिजीत मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। संचालन आयोजन के सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed