{"_id":"678e98908f737ca2230374b4","slug":"the-effect-of-wind-is-less-due-to-sunshine-mercury-has-increased-by-6-degree-celsius-varanasi-news-c-20-vns1056-862569-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धूप से हवा का असर कम, 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धूप से हवा का असर कम, 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया पारा
विज्ञापन
-26.8 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान, इस सप्ताह का माैसम ऐसा ही रहने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सोमवार सुबह मौसम साफ और तेज धूप रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह ऐसा ही माैसम रहने की संभावना जताई है।
पिछले दो-तीन दिन से मौसम में तेजी से उलटफेर हुआ है। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा और हवा में नमी के साथ शाम को भी गलन रही। सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। अन्य दिनों की तुलना में अधिक धूप रहने से हर कोई अपने छत पर धूप सेंकता नजर आया। साथ ही शाम को भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि सोमवार को बढ़कर 26.8 हो गया। न्यूनतम तापमान 8.5 से बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसे ही मौसम के साफ रहने और ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।