फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The driver and operator accused of running away with a seized trailer from the checkpoint were arrested.

Varanasi News: चौकी से सीज ट्रेलर लेकर भागने के आरोपी चालक और परिचालक गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The driver and operator accused of running away with a seized trailer from the checkpoint were arrested.
वाराणसी। कछवा पुलिस चौकी परिसर से सीज ट्रेलर लेकर भागने के आरोपी चालक और परिचालक को मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार रात टेंगरा मोड़ रामनगर से गिरफ्तार किया। बिहार रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रेलर भी मिला। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों में बिहार भभुआ रामगढ़ थाना क्षेत्र के भटौनी निवासी चालक अंकित यादव और रामगढ़ के रहारी निवासी परिचालक चंदन यादव है। शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट और वाहन के वैध कागजात नहीं होने की दशा में सीज कर ट्रेलर को कछवा चौकी रोड के सर्विस लेन के किनारे पुलिस निगरानी में खड़ा कराया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रेलर पर चालक और परिचालक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाए। जिसके बाद उसे ट्रेलर को सीज कर दिया गया था। वाहन स्वामी के भय से उन्होंने दूसरी चाबी का उपयोग कर रात को ट्रेलर को वहां से निकाल लिया और भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article