{"_id":"61a7ab21dbaa9a1797287ebf","slug":"the-doors-of-kashi-vishwanath-temple-open-devotees-able-to-worship-from-afar-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ दरबार में लगी श्रद्धालुओं की कतार: बंदी के बाद खुला मंदिर तो दर्शन करने पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ दरबार में लगी श्रद्धालुओं की कतार: बंदी के बाद खुला मंदिर तो दर्शन करने पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़
Thu, 02 Dec 2021 11:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:02 AM IST
सार
तीन दिन तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बंद रहने के दौरान करीब 85 फीसदी हिस्से से इनैमल पेंट हटा लिया गया है। गुरुवार से बाबा के पट भक्तों के लिए खुल गए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को 24 घंटे बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को विश्वनाथ मंदिर खुला तो यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ लोगों ने बाबा का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
इस सप्ताह 29-30 नवंबर को मंदिर 12-12 घंटे के लिए बंद रहा जबकि एक दिसंबर को मंदिर को पूरी तरह से बंद रखा गया था। ऐसे में बृहस्पतिवार को मंगला आरती के बाद से ही मंदिर के गेट के बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। धीरे धीरे भीड़ बढ़ती गई। लोगों ने इस दौरान झांकी दर्शन किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही नियमित श्रद्धालुओं ने मंदिर के प्रवेश द्वार से ही बाबा को नमन किया। लोगों ने बाहर से ही हाथ जोड़कर बाबा विश्वनाथ का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए ही मंदिर के गर्भगृह में मकराना के संगमरमर लगाने, शिखर की भीतरी दीवारों की सफाई और गर्भगृह के अंदर लाइटिंग का काम कराया जा रहा है, जो लगभग पूरा हो गया है
विज्ञापन
Trending Videos
13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
काशी विश्वनाथ धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भक्तों को समर्पित होने से पहले इस भव्य दरबार को चमकाया जा रहा है। करीब 12 साल पहले मंदिर के शिखर पर लगाए गए एनामल पेंट से मुक्ति के बाद अब पूरा मंदिर अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देगा। धाम में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर सहित 17 मंदिरों की दीवारें आदि संरक्षित की जा रही हैं।