फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The district got the gift of nine new health sub-centres

जिले को मिली नौ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात

Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The district got the gift of nine new health sub-centres
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से ही ऑनलाइन माध्यम से ही जिले में नौ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात दी है। ये स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्तमान में किराए के भवन में चल रहे हैं। अब जिले में कुल स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती, महिलाओं, बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर अब गांव में ही उनको बेहतर उपचार मिल सकेगा। नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती कर दी गई है, जहां गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि डिजिटलीकरण को देखते हुए मंत्र एप्लीकेशन की भी शुरुआत की गई है जिसके जरिये मां और नवजात शिशु की ऑनलाइन ट्रैकिंग करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यहां खुले हैं नए नए स्वास्थ्य उपकेंद्र
जिले में नौ जगहों पर नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। इसमें सेवापुरी के गोसाईपुर, बड़ागांव के कैथौली, पिंडरा के चकरमा, चोलापुर के सुगलपुर, हरहुआ के अहिरान, काशी विद्यापीठ के ऊंचगांव, अराजीलाइन के बेनीपुर एवं चिरईगांव के चांदपुर और मिसिरपुर में नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed