फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The difficulties of Haj pilgrims increased due to the cancellation of GoFirst flights.

Varanasi News: गो फर्स्ट की रद्द उड़ानों से बढ़ी हजयात्रियों की मुश्किल

Tue, 09 May 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The difficulties of Haj pilgrims increased due to the cancellation of GoFirst flights.
गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से वाराणसी सहित पूर्वांचल के 2,569 हजयात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। हज यात्रियों को 21 मई से छह जून के बीच लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी से गो फर्स्ट की फ्लाइटों से ही उड़ान भरनी है, लेकिन संशय की स्थिति बनी हुई है। हजयात्रियों का कहना है कि गो फर्स्ट से जेद्दा जाने का मैसेज मिल चुका है। अब विमानन कंपनी की फ्लाइटें रद्द हो रही हैं। 12 मई तक की फ्लाइटें रद्द की जा चुकी हैं। आगे भी यही स्थिति रही तो दिक्कत बढ़नी तय है। नई विमानन कंपनी की फ्लाइट का कोई शेड्यूल भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हजयात्रा के तहत 10 इंबार्केशन (जहां से हजयात्री उड़ान भरते हैं) की जिम्मेदारी इस बार गो फर्स्ट को दी गई है। इसमें वाराणसी एयरपोर्ट का नाम भी शामिल है। वाराणसी इंबार्केशन से ही पूर्वांचल के 15 और जिलों के हजयात्रियों काे रवाना होना है। वाराणसी से अकेले 820 हज यात्री जाने हैं। इससे पूर्वांचल के हज यात्री उत्साहित भी हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में हज यात्री बंद थी। दो साल बाद वाराणसी एयरपोर्ट से काबा की उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। लेकिन, अब तक फ्लाइट का शेड्यूल नहीं आ सका है।
विज्ञापन


काेट

हर बार एक माह पहले ही शेड्यूल आ जाता था। 21 मई से उड़ान शुरू होने की संभावना है। 12 दिन ही बचे हैं। गो फर्स्ट अपनी उड़ानें निरस्त कर रहा है। इससे चिंता और बढ़ गई है। -अनीसुर रहमान, हजयात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हजयात्रा का जिम्मा सऊदी एयरलाइंस को दिया जाता था। इस बार यह जिम्मेदारी गो फर्स्ट को दी गई है। विमाानन कंपनी की स्थिति डांवाडोल है। अहम वक्त पर कोई फैसला ना बदले, यह डर बना हुआ है। - अशफाक अहमद, हजयात्री

--------------

हज की फ्लाइट का शेड्यूल नहीं आया है। जैसे ही शेड्यूल आएगा, इसकी सूचना दी जाएगी। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक


इस बार हजयात्रा की जिम्मेदारी गो फर्स्ट को दी गई है। इस कंपनी की उड़ानें लगातार निरस्त हो रही हैं। इससे हजयात्री परेशान हैं। हमें भी व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। - अदनान खान, महासचिव, पूर्वांचल हज सेवा समिति।
वाराणसी एयरपोर्ट से जाएंगे इन जिलों के हजयात्री
वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, देवरिया, कौशांबी, महराजगंज और प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed