{"_id":"648a2241ff4a7c4d44056874","slug":"the-destitute-will-get-shelter-ramnagar-will-be-the-new-abode-varanasi-news-c-20-vns1013-253020-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बेसहारों को मिलेगा आशियाना, रामनगर होगा नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बेसहारों को मिलेगा आशियाना, रामनगर होगा नया ठिकाना
विज्ञापन
वाराणसी। जनसुविधाओं में नए कीर्तिमान गढ़ रहा वाराणसी अब देश का पहला ऐसा शहर होगा, जहां हर वर्ग के निराश्रितों को छत मिलेगी। मुख्य सचिव डाॅ. दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में शासन में लंबित वाराणसी की परियोजनाओं पर हुई बैठक में इसे हरी झंडी मिल गई है। शिशु से लेकर वृद्ध महिलाओं तक को आशियाना मिलेगा और इनका नया ठिकाना रामनगर होगा। मुख्य सचिव की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद विभागों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।शासन में लंबित पड़ी 18 परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बुधवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की मौजूदगी में लखनऊ में बैठक हुई। इसमें रामनगर क्षेत्र में महिला शरणालय, दत्तक गृह, विधवा एवं वृद्ध महिला आश्रय केंद्र, संप्रेक्षण गृह सहित सभी परियोजनाओं पर लंबी चर्चा हुई। इसमें सभी वर्ग के निराश्रितों को एक ही स्थान पर आशियाना देने की इन परियोजनाओं पर मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक मंजूरी दी। विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। सारनाथ के सारंग नाथ महादेव मंदिर में पर्यटन विकास, संत रविदास मंदिर के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विकास आदि की परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि जल्द ही इन प्रस्तावित परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
प्रमुख परियोजनाएं एक नजर में
परियोजना लागत (करोड़ में)
राजकीय महिला शरणालय रामनगर 16.82
राजकीय दत्तक गृह अभिकरण 15.27
निराश्रित विधवा एवं वृद्ध महिलाओं का आश्रय केंद्र 15.03
राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर 9.87
राजकीय बाल गृह शिशु 7.89
समेकित क्षेत्रीय केंद्र-- -- -
सीर गोवर्धन लंगर हाल से एनएच तक सड़क 2.29
छित्तुपुर टिकरी आईटीआई का पुनरुद्धार 14
सीरगेट से रमना मार्ग का पुनरुद्धार 3
सीरगोर्वधन में भूमि अधिग्रहण 29.40
संत रविदास जन्मस्थली पर पर्यटन विकास 0.58
सारनाथ में धमेख स्तूप के पास पार्क का विकास 1.80
सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास 3.50
विज्ञापन
प्रमुख परियोजनाएं एक नजर में
परियोजना लागत (करोड़ में)
राजकीय महिला शरणालय रामनगर 16.82
राजकीय दत्तक गृह अभिकरण 15.27
निराश्रित विधवा एवं वृद्ध महिलाओं का आश्रय केंद्र 15.03
राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर 9.87
राजकीय बाल गृह शिशु 7.89
समेकित क्षेत्रीय केंद्र
सीर गोवर्धन लंगर हाल से एनएच तक सड़क 2.29
छित्तुपुर टिकरी आईटीआई का पुनरुद्धार 14
सीरगेट से रमना मार्ग का पुनरुद्धार 3
सीरगोर्वधन में भूमि अधिग्रहण 29.40
संत रविदास जन्मस्थली पर पर्यटन विकास 0.58
सारनाथ में धमेख स्तूप के पास पार्क का विकास 1.80
सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास 3.50