{"_id":"671fdf585fad53b40d041ad5","slug":"the-decoration-of-maa-annapurna-s-temple-is-special-on-dhanteras-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के धाम की सजावट है खास ,भक्त हुए कतारबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के धाम की सजावट है खास ,भक्त हुए कतारबद्ध
Tue, 29 Oct 2024 12:33 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:33 AM IST
सार
धनतेरह पर्व पर माता अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के साल में एक बार दर्शन होते हैं। इस बार भी पांच दिन दर्शन होंगे। भक्तों में माता के दर्शन को लेकर उत्साह है। भक्त कतार में लग चुकें हैं और भोर आरती के साथ ही माता का दर्शन करने वाले हैं। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा के धाम की सजावट,भक्त हुए कतारबद्ध
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी में धनतेरस का दिन खास है। साल में एक बार माता अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन होंगे जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता इस बार भी पांच दिनों तक भक्तों को दर्शन देंगी। इस दौरान मंदिर का खजाना दिया जाएगा और लावा दिया जाएगा। मान्यता है कि घर के लक्ष्मी स्थान पर रखने से पूरे साल धन की कमी नहीं होती इसके साथ ही लावे को अन्न स्थान पर रखने से अन्न की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
कथाओं पर गौर करें तो एक समय अकाल की स्थित उत्पन्न हुई तो बाबा विश्वनाथ ने माता के इस दरबार में भिक्षा मांगी थी और माता से काशी की भरण का आशीर्वाद मांगा था। कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से यहां कोई भूखा नहीं सोता। इस बार भक्तों की आवक को देखते हुए चांदी और तांबे के सिक्के अलग से मंगाए गये है अन्य सिक्के भी मंगाए गए हैं। इसके साथ ही अन्य सिक्कों को भी भक्तों के बीच वितरित किया जाना है।
विज्ञापन
बताते चलें कि माता अन्नपूर्णा की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की कतार पहले ही लग गई है। भक्त रात को कतार में सो रहे हैं और उस क्षण का इंतेजार कर रहे हैं कि कब माता दर्शन दें और ये खजाना प्राप्त कर पूरे साल की समृद्धि का आशीर्वाद मांगे। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हैं। देवी धाम में पहुंचने के लिए बैरिकेटिंग की गई है और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा की निगाहें हैं।
विज्ञापन
काशी में इस दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहता है इस बार भी दर्शन पांच दिन होने हैं लिहाजा भक्त अपनी सुविधानुसार माता का दर्शन कर प्रसादस्वरूप खजाना प्राप्त कर सकते हैं।