फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The decision of the central government on NRC and CAB is in the interest of the nation

एनआरसी और सीएबी पर केंद्र सरकार का फैसला देशहित में, देश को भटकाने वाला है सपा अध्यक्ष का बयान

Wed, 18 Dec 2019 09:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
The decision of the central government on NRC and CAB is in the interest of the nation
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया और बोले, कहा कि सपा देश को गुमराह कर रही है। सरकार ने एनआरसी और सीएबी पर जो फैसला लिया है वह देशहित में है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के बयान मौजूदा सरकार के फैसलों से भारत को खतरा है के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 370 हटना, सर्जिकल स्ट्राइक होना, एयर स्ट्राइक, तीन तलाक पर कानून, प्रधानमंत्री आवास, गोल्डेन कार्ड सभी देश हित या गरीब हित में नहीं है तो सपा को अपने बारे में सोचना चाहिए कि सपा क्या चाहती है।
विज्ञापन


बुधवार को वह बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया प्रदेश अध्यक्ष ने चल रहे कार्यों और कॉरिडोर में निकले मंदिरों को देखकर कहा कि यह सब बाबा की कृपा से ही संभव हो पाया है। मंदिर में पूजन अर्चन के पश्चात एसडीएम विनोद सिंह ने उनको अंगवस्त्रम, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The decision of the central government on NRC and CAB is in the interest of the nation
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हावी रही गुटबाजी

भाजपा की गुटबाजी बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में सतह पर आ गई। कार्यशाला में संगठन चुनाव की टीस भी उभरकर सामने आई। वहां एक दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष से दूर रखने के लिए कवायद जारी रही।

मीडिया से की गई बदसलूकी

कार्यक्रम कवरेज में मौजूद मीडियाकर्मियों से कथाकथित भाजपा नेताओं ने बदसलूकी की। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही मीडियाकर्मियों से धक्कामुक्की की गई और कार्यक्रम कवरेज से रोक दिया गया।

मजबूत संगठन बनेगा चुनाव में जीत का आधार

निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के चयन के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रवासियों के साथ बैठक की। हरहुआ स्थित लॉन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल प्रवासी का मुख्य कार्य मंडल में कर्मठ व पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओ को खोजना है।
 

The decision of the central government on NRC and CAB is in the interest of the nation
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

मंडल कार्यसमिति का चयन करते समय उनकी कार्य क्षमता, सामाजिक समीकरण एवं भौगोलिक स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना है। मजबूत संगठन ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यशाला में कहा कि सिर पर बर्फ, मुँह में शक्कर, सीने में आग, पैर में चक्कर के साथ मंडल कार्यसमिति के गठन के लिए मंडल प्रवासियों को जिले में जाना है। जनसंघ से शुरु हुई यात्रा भारतीय जनता पार्टी के रुप में  वटवृक्ष का रुप ले चुकी है।

जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार  बनी है तब से लगातार समाज के शोषितों, पीड़ित एवं वंचितों का उत्थान किया जा रहा है। देश के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और उसी आधार घोषणापत्र के संकल्पों को निरंतर पूरा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में महत्वपूर्ण विधेयक पास कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की महत्वपूर्ण इकाई मंडल की कार्य समिति एवं सेक्टर की संरचना में अभी से लग जाए और दायित्व को ईमानदारी से निभाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed