{"_id":"61b4e941a640ae79416aa6ec","slug":"the-daughter-in-law-had-got-the-mother-in-law-murdered-varanasi-news-vns6273953146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने करवाई थी सास-ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने करवाई थी सास-ससुर की हत्या
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र में चर्चित लेखपाल हत्या कांड के आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लेखपाल और उसकी पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को फर्दाफाश कर दिया। दंपती की हत्या उसकी बहू ने ही प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर करवाई थी। विवेचना में पुलिस ने नौ लोगों को चिह्नित किया था। इनमें से सात की गिरफ्तारी कर ली गई है। बहू का प्रेमी व एक अन्य अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।
तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव निवासी लेखपाल रामनगीना व उसकी पत्नी मंशा देवी की 28 नवंबर की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी अनुराग आर्य ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें लगाई थीं। विवेचना के दौरान कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें पुलिस ने उठा लिया और फिर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि रामनगीना व मंशा देवी की हत्या उनकी बहु ज्योति कौशल ने प्रेमी व उसके साथियों के माध्यम से कराई थी। इसके लिए साजिश रची गई थी। साजिश तो यह थी कि ससुर की हत्या के बाद नौकरी ज्योति का पति पा जाएगा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी जाएगी और नौकरी ज्योति पा जाएगी। फिर वह प्रेमी के साथ चली जाएगी। इस पूरी कवायद में 10 से 12 लाख के जेवरात हाथ लगते, जिसे हत्या करने व सहयोग करने वालों में बांट दिए जाते। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अखिलेश यादव, सिंटू यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी, जितेंद्र कुमार मलिक निवासी हमीरपुर सैदवारा, थाना रानी की सराय, गोलू निवासी तमोली थाना रानी की सराय, धर्मेंद्र यादव निवासी रूपाली कॉलोनी थाना कंधरापुर, रमाकांत यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय, ज्योति पत्नी कौशल निवासी पित्थौरपुर थाना तरवां शामिल हैं। ज्योति का प्रेमी पंकज यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय व एक सहयोगी बबलू यादव निवासी रूपाली कालोनी थाना कंधरापुर अभी फरार है।
विज्ञापन
प्रेमी पर 25 हजार का इनाम
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लेखपाल हत्याकांड की पूरी साजिश प्रेमी पंकज यादव ने रची थी और हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है। अभी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।