{"_id":"60c90d478ebc3e341779c8e3","slug":"the-corporation-also-forgot-to-do-the-pits-patch-work-on-the-bank-colony-road-from-mahmoorganj-varanasi-news-vns595036521","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूरगंज से बैंक कॉलोनी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, पैच वर्क कराना भी भूला निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूरगंज से बैंक कॉलोनी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, पैच वर्क कराना भी भूला निगम
विज्ञापन
महमूरगंज से बैंक कॉलोनी जाने वाले मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क दो साल पहले नगर निगम ने पांच लाख रुपये की लागत से बनवाई थी। आधा किलोमीटर की सड़क में बने गड्ढों में बारिश में पानी भर जाता है। आए दिन राहगीर यहां पर गिर कर घायल होते हैं। बैंक कॉलोनी से शिवपुरवा जाने वाले वाहनों को सिगरा-महमूरगंज होकर जाना पड़ता है। यहां जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से भी सड़कें खराब हो रही हैं।
इतना ही नहीं, सड़कों को बनाने में मानक का ध्यान नहीं रखा जाता, जब सड़क टूट जाती है तो पैच वर्क कर खानापूर्ति कर ली जाती है। लेकिन इस बार पैच वर्क भी नहीं हुआ है। वहीं नगर निगम सड़क को ठीक कराने के प्रति उदासीन बना हुआ है।
सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का काम शुरू कराया गया है। इसकी भी पैच वर्क कराने को कहा गया है। बारिश के कारण मरम्मत नहीं हो सकती। केवल चलने लायक बनाया जाएगा। बारिश के बाद सड़क बनाई जाएगी। -सूरज पाल सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
एक माह पहले कुछ सड़कों का निर्माण कराया गया है। बाकी सड़कों का अभी होना बाकी है। गलियों में कुछ सड़कों की हालत खराब है। जिसे दूर कराने के लिए कहा गया है। - सिंधु सोनकर, पार्षद
लोग बोले
निगम द्वारा सड़कें तो बना दी जाती हैं, लेकिन अगल-बगल की नालियों को सड़क बनाते समय ढंक दिया जाता है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है। इससे सड़कें खराब होती हैं। -नारायण दत्त पांडेय
सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं है। -विजय यादव