फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The convoy will pass through five constituencies

पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा काफिला

Tue, 02 Aug 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
The convoy will pass through five constituencies
सोनिया गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के मंगलवार को प्रस्तावित रोड शो के लिए जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। मंगलवार को रोड शो के दौरान वाहनों का काफिला पिंडरा, शिवपुर, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि रोड शो के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन



चौका घाट काटन मिल के प्रमोद श्रीवास्तव के आवेदन पर जिला प्रशासन ने रोड शो की अनुमति दी है। रोड शो में राजबब्बर के अलावा अन्य विशिष्टजनों के शामिल होने का जिक्र है। नौ बिंदुओं पर सशर्त अनुमति देने के साथ ही प्रशासन ने 21 बिंदुओं का पालन करने का निर्देश दिया है। शर्त के अनुसार रोड शो में अस्त्र-शस्त्र नहीं रखे जाएंगे। धर्म और जाति को आहत करने वाले नारेबाजी या भाषण नहीं होगा। किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। रोड शो में शामिल लोग दूकानदारों और ठेलों वालों से संयमित व्यवहार करेंगे और इस दौरान पुलिस प्रशासन के निर्देश का पालन करेंगे।
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को काशी में 8 घंटा 10 मिनट रहेंगी। जिला प्रशासन के पास सोमवार शाम को प्रोटोकाल आ गया है। एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे के अनुसार सोनिया गांधी दिन में 10:55 बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से तरना, गिलट बाजार होते हुए 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इस दौरान एयरपोर्ट से ही बाइक सवार उनके पीछे-पीछे रोड शो में भाग लेने के लिए आएंगे। सोनिया सर्किट हाउस में 12 से 12:55 तक लंच करेंगी। कुछ देर का आरक्षित समय रखा गया है। 12:55 से एक बजे के बीच सेवादल की ओर से उन्हें सलामी दी जाएगी। एक बजे सर्किट हाउस से रोड शो की शुरुआत होगी। 1:05 बजे अंबेडकर चौक कचहरी आएंगी। यहां अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नदेसर की ओर बढ़ेंगी। तीन बजे इंग्लिशिया लाइन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 3:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां आरक्षित समय में विश्राम करेंगी। शाम 5:35 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम छह बजे मंदिर आगमन और दर्शन-पूजन के बाद 6:30 बजे प्रस्थान कर जाएंगी। शाम 7 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शाम 7:05 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मिशन यूपी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मेगा शो की तैयारी को सोमवार देर रात तक अंतिम रूप दे दिया गया। सोनिया गांधी बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद छत्ताद्वार पर मीडिया से मुखातिब होंगी। अचानक तय हुए इस संक्षिप्त कार्यक्रम के लिए रात 12 बजे के बाद छत्ता द्वार पर सोनिया गांधी के लिए मंच बनाने का काम शुरू हुआ। इससे पहले दिन में कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला और नुक्कड़ सभाएं हुईं। इसके बाद यूपी में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी के हालात बदतदर हो गए हैं। बुलंदशहर गैंगरेप से साबित हो गया कि कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यूपी में जो हालात हैं, वह घबराहट पैदा करने वाले हैं। कांग्रेस ऐसे माहौल से मुक्ति दिलाने उतरी है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने जहां यूपी की बदहाली के लिए सपा, बसपा, भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, वहीं डॉ. संजय सिंह ने कहा कि 1989 तक कांग्रेस की सरकार रही है। इसके बाद प्रदेश में एक भी कारखाने नहीं लग सका। अमेठी में रोज चोरी, लूट की घटनाएं हो रही हैं।



उधर, रोड शो के मुख्य केंद्रों पर तैयारी देर रात तक जारी रही। इंग्लिशिया लाइन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा स्थल पार्क से सोनिया रोड शो समापन पूर्व संबोधन करेंगी। यहां तैयारी करा रहे संयोजक और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शंकर मेहता ने बताया कि पार्क के पास गंदगी को साफ कराने के लिए अपर नगर आयुक्त से निवेदन किया गया लेकिन नहीं सुनी गई। इस दौरान बैजनाथ सिंह, प्रो. सतीश राय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विपिन मेहता, आनंद शुक्ला, सुशील सोनकर मौजूद रहे। वहीं अंबेडकर पार्क में तैयारी सतीश चौबे के नेतृत्व में की गई। यात्रा मार्ग के निर्धारित स्वागत बूथों पर तैयारी एवं निकट क्षेत्रों में जनसंपर्क का काम भी बूथ संयोजकों द्वारा देर रात तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed