फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The construction of two multi-story buildings near Sigra Stadium will be completed in 2027.

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम के पास दो मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण 2027 में होगा पूरा

Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The construction of two multi-story buildings near Sigra Stadium will be completed in 2027.
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम के अगल-बगल दो मल्टीस्टोरी का निर्माण 2027 में पूरा होगा। इसमें एक नगर निगम का सदन भवन है और दूसरा सिगरा का व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स है। जिसकी निगरानी लगातार मेयर अशोक कुमार तिवारी कर रहे हैं। सिगरा में बनने वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में एक ही छत के नीचे होटल और बाजार होगा।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन बनेगा। अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण चल रहा है। 2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देगा। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। इसी प्रकार 97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगर निगम सदन भवन गंगा और शिवलिंग की थीम पर है।
विज्ञापन

जी-प्लस फोर (चार मंजिला) स्तर पर निर्मित किया जा रहा है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्र 21,858.01 वर्ग मीटर है। आवश्यकता पड़ने पर इसे भविष्य में सात मंजिला (जी-प्लस सेवन) तक विस्तार देने का भी विकल्प रखा गया है। यह अपनी स्थापत्य कला से काशी की संस्कृति की झलक भी पेश करेगा। भवन के भूतल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आम जनता को एक ही परिसर में सभी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। यहां तीन अलग-अलग प्रभागों में पुलिस चौकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, कैंटीन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण कक्ष प्रस्तावित हैं। चतुर्थ तल पर महापौर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्तों के कार्यालय के साथ-साथ एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। तृतीय तल पर मीटिंग रूम और टैक्स विभाग संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed