फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The color of henna did not even come off, the newly married woman hanged herself to death

Varanasi News: मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा, नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 07 Jul 2023 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
The color of henna did not even come off, the newly married woman hanged herself to death
28 जून को शादी और एक जुलाई को हुआ था गौना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी। जंसा के शंभूपुर गांव में शुक्रवार की सुबह नवविवाहिता ने फंदे पर लटक जान दे दी। 28 जून को शादी और हफ्ते भर पूर्व गौना से ससुराल आई विवाहिता की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था। सुबह पहुंची जंसा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। विवाहिता के इस कदम के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के कसीरपुर गांव निवासी जय प्रकाश चौबे की पुत्री रिशु चौबे की शादी पिछले माह 28 जून को जंसा थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी राजभुवन उपाध्याय के बेटे अंकित उपाध्याय उर्फ शुभम के साथ हुई। एक जुलाई को रिशु गौना के बाद ससुराल आई। बृहस्पतिवार की रात में पति और पत्नी एक साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। संभवत: भोर में किसी समय पत्नी रिशु अपने कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में चली गई। सुबह नींद खुलने पर परिजन दूसरे कमरे में पहुंचे तो पंखे की कुंडी में साड़ी के सहारे फंदे पर रिशु को लटकता देख चीखने चिल्लाने लगे। किसी तरह रिशु के शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस और रिशु के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जंसा थानाध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed