फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The coach beat up the players by locking the room after losing the football match

वाराणसी: फुटबॉल मैच हारने पर गुस्साए कोच ने छह किशोर खिलाड़ियों को कमरे में बंद कर बेल्ट और डंडे से पीटा

Sat, 12 Mar 2022 09:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2022 09:45 AM IST
सार

शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कोच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The coach beat up the players by locking the room after losing the football match
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बीएचयू में फुटबॉल मैच हारने पर गुस्साए कोच ने छह खिलाड़ियों की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। नाबालिग खिलाड़ियों का आरोप है कि बेल्ट और डंडे से बेरहमी से मारा पीटा। घर पहुंचने पर बच्चों की शिकायत पर परिजनों ने शुक्रवार रात शिवपुर थाने में कोच के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


शिवपुर थाना अंतर्गत इंद्रपुर खोरी निवासी अरविंद कुमार मौर्य के पुत्र उत्तम मौर्य के अनुसार वह पिछले चार माह से विवेक सिंह मिनी स्टेडियम के पास फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहा है। सुबह बीएचयू में फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यश पाल सहित अन्य कई बच्चों के साथ गया था।
विज्ञापन


उत्तम का आरोप है कि मैच हारने पर शिवपुर वीडीए कालोनी निवासी कोच ने स्टेडियम पहुंचने पर सभी को कमरे में बंद करके बेरहमी से मार पीटा। पीठ पर बेल्ट और डंडा बरसाया। छह से सात नाबालिग खिलाड़ियों को मारपीट से चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तम के पिता अरविंद का आरोप है कि मैच में हार जीत लगी रहती है, लेकिन नाबालिग बच्चों को इस तरह बेरहमी से पिटाई किया जाना कहां से न्यायोचित है। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कोच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed