फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city will be developed with one billion seven crore rupees

Varanasi News: एक अरब सात करोड़ से होगा नगर का विकास

Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
The city will be developed with one billion seven crore rupees
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के कार्यालय के सभागार में सोमवार को नगर के विकास का खाका खींचा गया। बजट बैठक में बचत के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कुछ आपत्तियों के बाद वर्ष 2024- 25 के बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बजट में एक अरब सात करोड़ 65 लाख 10 हजार रुपये की आय दर्शाया गया है। जिससे नगर का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह नगर के लालडिग्गी स्थित पालिका प्रधान कार्यालय पर बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में एक अरब सात करोड़ 65 लाख 10 हजार रुपये की आय के सापेक्ष एक अरब सात करोड़ 50 लाख रुपये के व्यय का प्रस्ताव रखा गया। 15 लाख 10 हजार रुपये के बचत का प्रस्ताव किया गया। इस पर परिषद के सभासदों ने एक मत होकर वित्तीय वर्ष के बजट पर प्रस्ताव पारित किया।इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों,नगर में सीसी सड़कों का निर्माण,इंटरलॉकिंग सड़क,नाली व उसके ढक्कन की मरम्मत समेत कई विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। कुछ सभासदों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों पर आपत्ति जताई। कहा कि इससे नागरिकों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 को लेकर बजट पास हुआ है। जिससे नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को कराया जायेगा। अभी कुछ दिन पहले ही कई वार्डों में निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है। जिससे नगर में विकास कार्य को गति मिली है। संचालन अधिशासी अधिकारी जी लाल ने किया। इस मौके पर विभिन्न वार्डों के सभासद,पालिका के अन्य अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed