फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city unit of the Malviya Mission has opened a new service center in Aditya Nagar

Varanasi News: मालवीय मिशन की शहर इकाई ने आदित्य नगर में खोला नया सेवा केंद्र

Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The city unit of the Malviya Mission has opened a new service center in Aditya Nagar
महामना मालवीय मिशन की शहर इकाई ने आदित्य नगर में एक नया सेवा केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र में गरीब और छोटे बच्चों को शिक्षा दी जानी है। संस्था के अध्यक्ष हर्ष सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक महमूरगंज में शशांक अग्रवाल के आवास पर हुई। पूर्व प्राचार्य नवल किशोर शाही को काशी के मेधावियों को जरूरतमंद छात्रों के विकास का कार्य करने का अधिकार दिया गया। संस्था ने काशी के लोगों से अपील की है जिन्होंने बीएचयू से शिक्षा ग्रहण की है वे मिशन का सदस्य बनकर समाज के विकास में योगदान दें। बैठक में अनपरा इकाई के बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्य करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया। खेल प्रतिभाओं और समाज में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शरद कुमार त्रिपाठी, शशांक अग्रवाल, ओम प्रकाश शुक्ला, अवधेंद्र प्रताप सिंह, विपिन शंकर आदि माैजूद रहे। संचालन शरद कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed