फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city squares and ghats will get the shade of "green shade".

Varanasi News: शहर के चौराहों और घाटों को मिलेगी ''ग्रीन शेड'' की छाया

Thu, 23 Apr 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The city squares and ghats will get the shade of "green shade".
*शहर के चौराहों और घाटों को मिलेगी 'ग्रीन शेड' की छाया**-रथयात्रा से हुई शुरुआत, जल्द शहर क
वाराणसी। राहगीरों और वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। शहर के प्रमुख चौराहों और गंगा घाटों पर अब ''हरा पर्दा'' (ग्रीन शेड) लगाया जा रहा है, जिससे तीखी धूप सीधे राहगीरों तक न पहुंच सके। निगम की इस मुहिम की शुरुआत रथयात्रा चौराहे से की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आर.के. सिंह ने बताया कि शहर के व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ता है। इसे देखते हुए लहुराबीर, मलदहिया (पटेल जी की मूर्ति के पास) और दशाश्वमेध जैसे प्रमुख चौराहों के साथ-साथ गंगा घाटों पर भी ग्रीन शेड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह हरा पर्दा न केवल छाया प्रदान करेगा, बल्कि लू के थपेड़ों से भी सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा।
विज्ञापन

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि भीषण दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले हर राहगीर को धूप और लू से सुरक्षा मिले। ग्रीन शेड लगाना उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है, ताकि शहर के प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त छाया रहे और राहगीरों को न्यूनतम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed