फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city of Vishwanath arose with the golden aura of the lamps

दीपों की सुनहरी आभा से दमक उठी विश्वनाथ की नगरी

Thu, 04 Nov 2021 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
The city of Vishwanath arose with the golden aura of the lamps
काशीपुराधिपति की नगरी काशी में प्रकाश पर्व पर दीपों की सुनहरी आभा बिखर उठी। कण-कण शंकर की नगरी काशी का कोना-कोना प्रकाश पर्व के उल्लास से खिलखिला उठा। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या पर प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में घर-घर गणेश और लक्ष्मी का पूजन हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धन-धान्य, सुख और समृद्धि की कामना से घर की चौखट से गंगा के तट तक दीपमालिकाएं रौशन की गईं। शाम होते ही पूरा शहर दीयों और रंगबिरंगी झालरों की रौशनी से जगमग हो उठा। रंगीले त्योहार की छटा शहर में देखने को मिली और सुबह से ही बनारसी मन उत्सवी मूड में रहा। इंद्रधनुषी रंगों से चटक रंगोली सजाई गई। वहीं घर की साज-सज्जा को हुई। शिव की नगरी काशी में लक्ष्मी और गणेश की घर-घर आराधना हुई। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अलग-अलग मुहूर्तों में महालक्ष्मी का आह्वान किया गया। पूजा की चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां विराजमान कराई गईं।
विज्ञापन

वरुण के प्रतीक रूप में कलश की स्थापना हुई। रिद्धि और सिद्धि के प्रतीक के रूप में दो दीपक जलाए गए। विधि-विधान पूर्वक पूजन करने वालों ने नवग्रह और 16 मातृका का भी आह्वान। महालक्ष्मी और गणेश को मिष्ठान, आभूषण समेत विविध पकवान भी अर्पित किए गए। पूजन करने के बाद इष्टदेवों के निमित्त दीपदान किए गए। इसके बाद घर से लेकर आंगन और मंदिरों को दीप से सजाया गया। गंगा घाट से लेकर गलियों की रौनक देखते ही बन रही थी। प्रतिबंध के बावजूद पटाखों के धमाके रह रह कर गूंजते रहे। दीपावली की रात जुआ खेलने की परंपरा का बहुत से परिवारों में निर्वाह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक चला बधाई का दौर
दीपावली के दिन उपहार देकर बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। लोग मिठाई एवं उपहार का पैकेट भेंटकर बधाई देने में व्यस्त रहे। मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

मंदिरों में भी अर्पित किए दीप
घरों पर लक्ष्मी पूजन और दीप जलाने के बाद गृहस्थों ने शहर के मंदिरों में भी दीप अर्पित किए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान से सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed